
60 साल में 2000 से
अधिक परमाणु विस्फोट
उत्तर कोरिया ने अपना दूसरा
परमाणु परीक्षण विस्फोट किया।
दुनिया के देशों ने पिछले 61 वर्षों में परीक्षणों के लिए 2,000 से अधिक परमाणु विस्फोट किए हैं। 1945 में पहला अमेरिका द्वारा जापान पर पहला परमाणु बम गिराए जाने से लेकर 2006 तक कुल आठ देशों ने 2000 से अधिक परमाणु विस्फोट किए हैं जिनमें सबसे ज्यादा संख्या अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु विस्फोटों की है। उसने कुल 1,032 परमाणु विस्फोट किए हैं। उसके बाद रूस (715) और फ्रांस (210 विस्फोट) का नंबर है। भारत ने अब तक कुल तीन बार परीक्षण के लिए परमाणु विस्फोट किए हैं।
परमाणु शक्ति सम्पन्न देश और उनके द्वारा किए गए परमाणु विस्फोटों की संख्या इस प्रकार है।
अमेरिका- 1,032
रूस ( पूर्व सोवियत संघ) – 715
फ्रांस- 210
चीन- 45
ब्रिटेन- 45
भारत -3
पाकिस्तान -2
उत्तर कोरिया- 2
No comments:
Post a Comment